Class 7 Hindi Sem 2 Chapter 8 Swadhyay (ધોરણ 7 હિન્દી સેમ 2 એકમ 8 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય)

Class 7 Hindi Sem 2 Chapter 8 Swadhyay
Class 7 Hindi Sem 2 Chapter 8 Swadhyay

Class 7 Hindi Sem 2 Chapter 8 Swadhyay

Class 7 Hindi Sem 2 Chapter 8 Swadhyay. ધોરણ 7 સેમ 2 હિન્દી વિષયના એકમ 8 નું અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય વાંચી અને લખી શકશો. ધોરણ 7 હિન્દી સેમ 2 એકમ 8 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય.

कक्षा : 7

विषय : हिन्दी

एकम : 8. मुस्कान के मोती

सत्र : द्वितीय

अभ्यास

प्रश्न 1. इकाई में दिए गए चुटकुलों को दो-दो के यूथ में अभिनय के साथ प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर : कक्षा के छात्रों के दो-दो के गुट बनाएँ। प्रत्येक गुट से एक-एक छात्र कोई मजेदार चुटकुला सुनाएँ। चुटकुला नीरस न हो, चुटकुला भाव के अनुसार, अभिनय के साथ कहें।

प्रश्न 2. आपने सुने हुए मज़ेदार चुटकुले सुनाइए।

उत्तर :

(1) अमित : (पहलवान से) कमाल है भाई, 5 साल पहले भी तुमने अपनी उम्र 32 वर्ष बताई थी और आज भी अपनी उम्र 32 वर्ष ही बता रहे हो?

पहलवान : हम पहलवान हैं, जो एक बार कह देते हैं, उस पर अटल रहते हैं। अपनी बात से पीछे नहीं हटते।

(2) सुरेन्द्र : नवीन, इन्सान की नज़र ज्यादा तेज है या जानवर की?

नवीन : जानवर की।

सुरेन्द्र : यह तुम कैसे कह सकते हो?

नवीन : क्योंकि जानवर कभी चश्मा नहीं पहनते ।

(3) अंकल : आरती, तुमने अखबारवाले का बिल देखा है?

आरती : अंकल, क्या शहर में लोग बिलों में भी रहते हैं?

(4) नौकर : मालिक, आप एक साथ दो-दो रोटियाँ क्यों खाते हैं?

मालिक : डॉक्टर ने मुझे डबल रोटी खाने को कहा है।

प्रश्न 3. उदाहरण के अनुसार एक शब्द रखकर, चुटकुला बनाइए :

उदाहरण :

शिक्षक : ‘हेतल मिठाई नहीं खाती।’ इसमें हेतल क्या है?

छात्र : मूर्ख।

(1) माँ : बेटा, घर में कुत्ता कैसे आ गया?

बेटा : चलकर।

(2) दुकानदार : आप कब से खड़े-खड़े चीज़ों को देख रहे हैं, आपको क्या चाहिए?

ग्राहक : मौका।

(3) न्यायाधीश : बैंक का दरवाजा तोड़ने का कारण बताओ।

चोर : ताला।

(4) एक भुलक्कड़ आदमी अपने इलाज के लिए अस्पताल गया और अपनी भूल जाने की बीमारी के बारे में बताया।

डॉक्टर : यह आदत आपको कब से है?

भुलक्कड़ : याद नहीं।

प्रश्न 4. ‘फँसोगे फिर भी हँसोगे।’ निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर ‘हाँ’ या ‘ना’ में दीजिए :

(1) क्या तुम्हारे घरवाले जानते हैं कि तुम मूर्ख हो?

उत्तर : ना

(2) क्या तुम अकेले ही पागल हो?

उत्तर : ना

(3) मेरे दिए हुए पाँच सौ रुपए खर्च कर दिए?

उत्तर : हाँ

प्रश्न 5. क्या हमें ‘हर प्रसंग और हर जगह पर हँसते रहना चाहिए?’ कारण सहित बताइए।

उत्तर : हँसना तभी उचित है जब कोई हँसनेवाली बात हो। हमारा व्यवहार प्रसंगानुकूल होना चाहिए। हर प्रसंग पर और हर जगह हँसना मूर्खता, अशिष्टता और पागलपन का सूचक है।

स्वाध्याय

प्रश्न 1. आपके जीवन में कई प्रसंग ऐसे भी घटे होंगे, जब किसी गंभीर या सरल बात पर आप या आप से जुड़े अन्य कोई कुछ बोले होंगे और हँसी का माहौल बन गया होगा। यही तो है चुटकुला! ऐसी बातें याद कीजिए और चुटकुले के रूप में लिखिए।

उत्तर :

(1) दादाजी (पौत्र के मित्र से) : क्यों राजू, आजकल दिखाई नहीं देते हो।

राजू : आजकल बहुत कम आता हूँ।

दादाजी : बहुत कमाते हो? यह तो बहुत अच्छी बात है।

(2) कमल : देखो, बिजली आ गई!

दादीजी : (‘बिजली’ को ‘बिल्ली’ समझकर) इस बिल्ली ने तो नाक में दम कर दिया है। दूध खुला हो तो ढक दे, बेटा! कल तो सब पी गई थी।

प्रश्न 2. भाषा की एक खूबी है – अनेकार्थी शब्द। अनेकार्थी शब्द के विभिन्न अर्थों का उपयोग कर चुटकुला बना सकते हैं। उदाहरण अनुसार चुटकुला बनाइए।

उदाहरण :

शिक्षक : लंका को सोने की लंका क्यों कहते हैं?

छात्र : क्योंकि वहाँ कुंभकर्ण जैसे सोनेवाले लोग रहते थे।

सोना – धातु (संज्ञा)

सोना – निद्रावस्था (क्रिया)

(1) बस

पिताजी : बेटा, क्या थक गए? थोड़ा ही और चलना है।

बेटा : पिताजी अब और नहीं, बस

पिताजी : बेटा, बस यहाँ आती ही नहीं है। पैदल ही चलना होगा।

(2) उत्तर

दादाजी : (4 वर्ष के पोते से) तुम इस प्रश्न का उत्तर बता सकते हो?

पोता : दादाजी, क्या प्रश्न की भी उत्तर दिशा होती है?

(3) कर

पति : देखो, सरकार ने आमदनी पर कर (Tax) बढ़ा दिया।

पत्नी : सरकार का और काम ही क्या है? वह जहाँ चाहती है, भिखारी की तरह कर (हाथ) बढ़ा देती है।

प्रश्न 3. उदाहरण अनुसार चुटकुलों की पूर्ति कीजिए :

उदाहरण :

मालिक : तू बहुत बड़ा गधा है।

नौकर : ऐसा कहकर मुझे शरमिंदा न करें मालिक, बड़े तो आप हैं।

(1) पतली गली में दो आदमी आमने-सामने आ गए।

पहला आदमी : हटो बीच में से, मैं किसी गधे को रास्ता नहीं देता।

दूसरा आदमी : (रास्ते से हटते हुए) पर मैं तो देता हूँ

(2) (न्यायालय में दो वकील)

पहला वकील : तू गधा है।

दूसरा वकील : तू तो बड़ा गधा है।

पहला वकील : तू बहुत बड़ा गधा है।

न्यायाधीश : ओर्डर, ओर्डर! आपको ध्यान रखना चाहिए कि मैं भी यहाँ बैठा हूँ

(3) लड़का : मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूँ।

लड़की का पिता : मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी किसी गधे के साथ रहे।

लड़का : जी, मैं भी यही चाहता हूँ, इसलिए तो मुझसे शादी कर दीजिए

(4) योगेश : इस गधे को लेकर कहाँ जा रहा हैं?

रमेश : देखता नहीं। मेरे साथ गधा नहीं कुत्ता है।

योगेश : यार तू चूप कर। मैं कुत्ते से ही पूछ रहा हूँ

(5) (सामने से गधे आते देखकर)

पति : देखो, तुम्हारे रिश्तेदार आ रहे हैं।

पत्नी : जी हाँ, रिश्तेदार तो हैं ही, पर हुए तो आपसे शादी करने के बाद ही

प्रश्न 4. निम्नलिखित कहानी पढ़कर उनमें से अलग-अलग सात शब्द चुनकर उसे शब्दकोश के क्रम में रखिए :

कहानी : एक कुत्ते ने एक खरगोश को देख लिया। शिकार के लिए उसके पीछे दौड़ा। खरगोश भी अपने प्राण बचाने के लिए तेजी से भागा। कुत्ता बराबर उसका पीछा करता रहा। अंत में उसकी साँस फूल गई। थक-हारकर उसने खरगोश का पीछा करना छोड़ दिया।

तभी एक चरवाहे ने उसकी ओर देखकर ताना कसा- “एक छोटे-से खरगोश ने दौड़ में तुम्हें पछाड़ दिया।

कुत्ते ने तपाक से जवाब दिया – “महाशय! मैं अपने पेट के लिए दौड़ रहा था, वह अपने प्राणों के लिए दौड़ रहा था।”

सचमुच, जीत के कई कारण होते हैं।

उत्तर : कुत्ता, खरगोश, शिकार, साँस, चरवाहा, दौड़, जीत ।

शब्दकोश के क्रमानुसार : कुत्ता, खरगोश, चरवाहा, जीत, दौड़, शिकार, साँस ।

Also Read :

ધોરણ 7 હિન્દી સેમ 2 એકમ 9 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય