Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay (ધોરણ 6 હિન્દી સેમ 1 એકમ 1 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય)

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay
Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay. ધોરણ 6 સેમ 1 હિન્દી વિષયના એકમ 1 નું અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય વાંચી અને લખી શકશો. ધોરણ 6 હિન્દી સેમ 1 એકમ 1 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય.

कक्षा : 6

विषय : हिन्दी

एकम : 1. दयालु शिकारी   

सत्र : प्रथम

अभ्यास

प्रश्न 1. चित्र का अवलोकन करके प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(1) इस चित्रपाठ में किस पशु की बात है?

उत्तर : इस चित्रपाठ में एक हिरनी की बात है।

(2) आपने किन-किन पशुओं को देखा है?

उत्तर : मैंने इन पशुओं को देखा है: गाय, बैल, भैंस, बकरी, घोड़ा, हाथी, कुत्ता, बंदर, बिल्ली, ऊँट और गधा।

(3) जंगल में कौन-कौन-से जानवर देखने को मिलते है?

उत्तर : जंगल में शेर, बाघ, हाथी, हिरन, भालू, लोमड़ी, सियार, खरगोश, बंदर आदि जानवर देखने को मिलते हैं।

(4) चित्रपाठ के आधार पर शब्दों की सूची बनाइए।

उत्तर : शिकारी, दयालु, हिरनी, जंगल, बंदूक, निशाना, गोली, टाँग, शावक, आँसू, पशु, अस्पताल ।

(5) चित्रपाठ के आधार पर चुने गए शब्दों को लेकर वाक्य बनाइए।

उत्तर :

(1) शिकारी = राजा एक अच्छा शिकारी था।

(2) दयालु = सविता दयालु लड़की है।

(3) हिरनी = जंगल में हिरनी दौड़ रही है।

(4) जंगल = शेर जंगल का राजा है।

(5) बंदूक = शिकारी के पास बंदूक थी।

(6) निशाना = तुमने सही निशाना लगाया।

(7) गोली = शिकारी की गोली निशाने पर लगी।

(8) टाँग = बंदर की टाँगें लंबी होती हैं।

(9) शावक = शावक अपनी माँ के पास बैठा था।

(10) आँसू = माँ की आँखों में आँसू थे।

(11) पशु = गाय दुधार पशु है।

(12) अस्पताल = यह शहर का नया अस्पताल है।

प्रश्न 2. चित्रों के आधार पर निम्नलिखित जैसे प्रश्न पूछकर दयालु शिकारी’ कहानी बनाइए :

(1) पहले चित्र में हिरनी क्या-क्या कर रही है?

उत्तर : पहले चित्र में हिरनी दौड़ रही है।

(2) हिरनी जंगल में क्या-क्या खाती होगी?

उत्तर : हिरनी जंगल में घास और पेड़-पौधों के पत्ते खाती होगी।

(3) हिरनी देखने में कैसी है?

उत्तर : हिरनी देखने में मोटी-ताजी है।

(4) शिकारी हिरनी का शिकार क्यों करना चाहता था?

उत्तर : शिकारी मांस के लिए हिरनी का शिकार करना चाहता था।

(5) गोली मारने के बाद शिकारी ने क्या किया?

उत्तर : गोली मारने के बाद शिकारी हिरनी के समीप गया।

(6) हिरनी के समीप जाकर शिकारी ने क्या देखा?

उत्तर : हिरनी के समीप जाकर शिकारी ने देखा कि उसकी टाँग में गोली लगी है और उसने एक शावक को जन्म दिया है।

(7) शिकारी हिरनी को कहाँ ले गया? क्यों?

उत्तर : शिकारी हिरनी को पशुओं के अस्पताल में ले गया, क्योंकि वह उसका इलाज कराना चाहता था।

(8) शिकारी ने हिरनी के साथ कैसा व्यवहार किया? क्यों?

उत्तर : शिकारी ने हिरनी के साथ दयापूर्ण व्यवहार किया, क्योंकि उसकी दशा देखकर शिकारी को दुःख हुआ था।

उत्तर :

‘दयालु शिकारी’

एक शिकारी था। एक दिन उसे हिरन का मांस खाने की इच्छा हुई। वह बंदूक लेकर जंगल की ओर चल पड़ा।

जंगल में शिकारी ने एक मोटी-ताजी हिरनी देखी। वह दूर से दौड़ती हुई उसकी तरफ ही आ रही थी। शिकारी एक पेड़ के पीछे छिप गया और हिरनी की ओर निशाना साधा। दौड़ती हुई हिरनी निशाने की सीध में आते ही शिकारी ने गोली छोड़ी। गोली की आवाज सुनकर जंगल के दूसरे हिरन इधर-उधर भागने लगे।

शिकारी हिरनी के पास गया। उसने देखा कि हिरनी ने एक छोटे शावक जन्म दिया है। शिकारी की गोली हिरनी की टाँग में लगी थी। हिरनी की आँखों को से आँसू बह रहे थे।

यह दृश्य देखकर शिकारी का दिल भर आया। उसे बहुत पछतावा हुआ। जंगल से कुछ दूरी पर ही पशुओं के इलाज के लिए एक अस्पताल था। शिकारी हिरनी और उसके बच्चे को वहाँ ले गया। डॉक्टर ने हिरनी की टाँग में लगी गोली निकाल दी और घाव पर मरहम लगा दिया।

इलाज से हिरनी को आराम मिला। शिकारी हिरनी को बच्चे के साथ जंगल में छोड़ आया।

प्रश्न 3. वर्ण के आधार पर अधिक-से-अधिक शब्द बनाइए :

उदाहरण :

ख = खरगोश, खत्म, खाली, खाना

ट = टकसाल, टका, टखना, टमटम

ड = डकार, डकैती, डग, डगमग

म = मकड़ी, मकर, मधुर, मक्षिका

भ = भगत, भगदड़, भगवा, भगोड़ा

स्वाध्याय

प्रश्न 1. शिकारी हिरनी के पास क्यों गया? अपने विचार लिखिए।

उत्तर : शिकारी ने हिरनी पर गोली चलाई थी। वह यह जानना चाहता था कि उसकी गोली हिरनी को कहाँ लगी और अब वह किस दशा में है। यह जानने के लिए ही वह हिरनी के पास गया।

प्रश्न 2. नीचे दो प्रसिद्ध कहानियों के चित्र दिए गए हैं, उनके नाम लिखकर कहानी लिखिए।

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay
Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay

उत्तर :  

1. बातूनी कछुआ

एक तालाब था। उसमें एक कछुआ रहता था। वह बहुत बातूनी था। वहीं दो हंस भी रहते थे। वे उसके अच्छे मित्र बन गए थे।

एक साल वहाँ बरसात बहुत कम हुई। तालाब का पानी सूखने लगा। हंसों ने कछुए के साथ दूसरे तालाब पर जाने का निश्चय किया। वे एक लकड़ी ले आए और उसका एक-एक सिरा अपनी-अपनी चोंच से पकड़ लिया। बीच का भाग कछुए ने अपने मुँह से पकड़ लिया। हंसों ने कछुए से कहा, “भाई, तुम रास्ते में बोलना मत । बोलोगे तो लकड़ी मुँह से छूट जाएगी और तुम नीचे गिर पड़ोगे। “

दोनों हंस कछुए को लेकर उड़ने लगे। रास्ते में एक गाँव आया। गाँव के लोग इस प्रकार कछुए को लेकर उड़ते हुए हंसों को देखने के लिए जमा हो गए। लोगों को देखकर कछुए से चुप न रहा गया। उसने बोलने के लिए अपना मुँह खोला। उसी समय लकड़ी उसके मुँह से छूट गई और वह जमीन पर गिर पड़ा और मर गया।

2. बुद्धिमान कौआ

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay
Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay

एक कौआ था। एक बार उसे खूब प्यास लगी। उसने इधर-उधर पानी की तलाश की, पर उसे कहीं पानी नहीं मिला।

आखिर उड़ते-उड़ते वह एक झोंपड़ी के पास पहुँचा। वहाँ उसे एक घड़ा दिखाई दिया। घड़े में थोड़ा पानी था। पानी बहुत नीचे था। कौए की चोंच पानी तक पहुँच नहीं सकती थी।

पानी ऊपर लाने के लिए कौए ने एक उपाय सोचा। वहाँ आसपास बहुत से कंकड़ पड़े हुए थे। उसने एक-एक कंकड़ घड़े में डालना शुरू किया। कंकड़ों के कारण पानी घड़े के मुँह तक आ गया। कौए ने घड़े का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई और उड़ गया।

प्रश्न 3. ‘कौआ और लोमड़ी’ कहानी बनाकर लिखिए :

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay
Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay

उत्तर : एक बार एक कौए को एक रोटी मिली। वह रोटी लेकर उड़ता हुआ एक पेड़ की डाल पर जा बैठा। इतने में एक लोमड़ी पेड़ के नीचे आई। उसकी नजर कौए की रोटी पर पड़ी। उसके मुँह में पानी आ गया। उसने सोचा, ‘कौए को मूर्ख बनाकर मैं उससे रोटी ले लूँ।’

लोमड़ी ने कौए से कहा, “कौआ भइया, कौआ भइया ! कोई गाना सुनाइए न! आपका गाना मुझे बहुत मीठा लगता है।”

कौआ लोमड़ी की चालाकी समझ गया। उसे लगा कि लोमड़ी रोटी पाने के लिए यह नाटक कर रही है। कौए ने अपनी चोंच की रोटी अपने पंजे से पकड़ ली और वह जोर-जोर से काँव-काँव करने लगा।

यह देखकर लोमड़ी आश्चर्यचकित रह गई। “अरे, यह कौआ तो समझदार लगता है।” ऐसा वह मन-ही-मन बोली और चलती बनी।

फिर कौए ने मजे से रोटी खा ली। सचमुच, अपनी झूठी बड़ाई सुनकर हमें गुमराह नहीं होना चाहिए।

प्रश्न 4. प्रश्न 2 और 3 में से आपको कौन-सी कहानी अच्छी लगी? क्यों?

उत्तर : प्रश्न 2 और 3 में तीन कहानियाँ दी गई हैं- ‘बुद्धिमान कौआ ‘ ‘बातूनी कछुआ’ और ‘कौआ और लोमड़ी’।

तीनों कहानियाँ रोचक हैं, फिर भी मुझे ‘कौआ और लोमड़ी’ कहानी अच्छी लगी।

पहली दोनों कहानियाँ बहुत पुरानी हो गई हैं, जबकि ‘कौआ और लोमड़ी कहानी में नवीनता और आधुनिक बोध है। यह कहानी हमें मूर्ख बनाकर अपना मतलब सिद्ध करनेवालों से सावधान करती है। कौए की चालाकी हमें बहुत कीमती सीख दे जाती है, इसलिए यह कहानी मुझे अच्छी लगी।

प्रश्न 5. नीचे दिए गए शब्दों के विरोधी शब्द घेरे में से ढूँढ़कर वाक्य-प्रयोग कीजिए :

Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay
Class 6 Hindi Sem 1 Chapter 1 Swadhyay

(1) दयालु (2) बहुत (3) स्वस्थ (4) खुश (5) जन्म (6) बुराई

(1) दयालु x निर्दयी

दयालु = दयालु मनोज ने आहत चिड़िया को बचाया।

निर्दयी = शिकारी निर्दयी होते हैं।

(2) बहुत x थोड़ा

बहुत = तुम बहुत थक गए हो।

थोड़ा = अब थोड़ा आराम कर लो।

(3) स्वस्थ x अस्वस्थ

स्वस्थ = आज मैं स्वस्थ हूँ।

अस्वस्थ = कल मैं अस्वस्थ था।

(4) खुश x  नाखुश

खुश = वह हमेशा खुश रहता है।

नाखुश = मैंने उसे कभी नाखुश नहीं देखा।

(5) जन्म X मरण

जन्म = रोज कई बच्चों का जन्म होता है।

मरण = रोज कई लोगों का मरण होता है।

(6) बुराई X भलाई

बुराई = मैंने आपके साथ कभी बुराई नहीं की।

भलाई = मैंने आपके साथ हमेशा भलाई की है।

प्रश्न 6. नीचे दिए गए वाक्यों में से जो ‘संज्ञा’ हैं उन्हें रेखांकित कीजिए :

उदाहरण : थोड़ी देर बाद उसे राम और श्याम मिले।

(1) पूजन की परीक्षा पाँच बजे तक चलनेवाली थी।

उत्तर : पूजन की परीक्षा पाँच बजे तक चलनेवाली थी।

(2) सब अंबाजी जा रहे थे।

उत्तर : सब अंबाजी जा रहे थे।

(3) गुलाब का फूल मुझे पसंद है।

उत्तर : गुलाब का फूल मुझे पसंद है।

(4) हिमालय की चढ़ाई बहुत कठिन थी।

उत्तर : हिमालय की चढ़ाई बहुत कठिन थी।

(5) आज बिल्ली सारा दूध पी गई।

उत्तर : आज बिल्ली सारा दूध पी गई।

प्रश्न 7. अंदाज अपना-अपना :

(1) यदि शिकारी की जगह तुम होते तो क्या करते? चर्चा कीजिए।

उत्तर : यदि शिकारी की जगह मैं होता, तो मैं भी हिरनी के साथ वैसा ही व्यवहार करता जैसा शिकारी ने किया।

चर्चा :

नरेंद्र = घायल हिरनी और उसके नवजात शावक को देखकर मेरा दिल भर आता।

परेश = मैं तुरंत दौड़कर रिक्शा या किसी दूसरे वाहन को ले आता।

अखिल = रिक्शा या किसी अन्य सवारी को किराया देना पड़ता। अगर तुम्हारे पास किराये के पैसे न होते तब क्या करते?

परेश = तब मैं दौड़कर सीधे अस्पताल पहुँचता और हिरनी की हालत बताकर उनसे ऐम्ब्युलन्स भेजने का अनुरोध करता ।

नरेंद्र = हाँ, किसी तरह हिरनी का इलाज तो करवाना ही था। उसके बचने पर ही उसके बच्चे के जीवित रहने की आशा की जा सकती थी।

Also Read :

ધોરણ 6 હિન્દી સેમ 1 એકમ 2 અભ્યાસ અને સ્વાધ્યાય